Edited By Vijay, Updated: 20 Feb, 2022 06:34 PM

सोलन-राजगढ़ सड़क पर गौड़ा कैंची के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस चौकी प्रभारी यंशवत नगर चेतन चौहान के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि सोलन-राजगढ़ सड़क पर गौड़ा कैंची के समीप साधु जैसे कपड़े पहने किसी व्यक्ति का शव झाड़ियाें में पड़ा है।
राजगढ़ (ब्यूरो): सोलन-राजगढ़ सड़क पर गौड़ा कैंची के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस चौकी प्रभारी यंशवत नगर चेतन चौहान के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि सोलन-राजगढ़ सड़क पर गौड़ा कैंची के समीप साधु जैसे कपड़े पहने किसी व्यक्ति का शव झाड़ियाें में पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर जाकर मामले की छानबीन की तो एक व्यक्ति मृत अवस्था में झाड़ियों के बीच कंटीली तारों मे फंसा पड़ा था। स्थानीय लोगों की सहायता से शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल राजगढ़ लाया गया है।
मंडी जिले के सरकाघाट का रहने वाला था व्यक्ति
पुलिस द्वारा छानबीन करने पर पता चला है कि उक्त व्यक्ति का नाम मेहर सिंह है, जिसकी उम्र लगभग 61 साल है और वह मंडी जिले के सरकाघाट का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। यह व्यक्ति यशवंत नगर व आसपास के क्षेत्रों मे घूमता था और शराब का भी सेवन करता था। अब पुलिस को उसके परिजनों के आने का इंतजार है। उप पुलिस अधीक्षक राजगढ़ भीष्म ठाकुर के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here