यमुना नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2021 05:43 PM

dead body of unknown youth recovered from yamuna river

पांवटा साहिब उपमंडल में एक अज्ञात युवक का शव यमुना नदी से बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम पुलिस को एक युवक के डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीएसपी बीर बहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब उपमंडल में एक अज्ञात युवक का शव यमुना नदी से बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम पुलिस को एक युवक के डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीएसपी बीर बहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान यमुना नदी के किनारे खड़े युवाओं ने बताया कि यमुना घाट के सामने वाले घाट पर एक युवक डूबता हुआ देखा गया था। इसके बाद एसडीएम विवेक महाजन ने गोताखोरों की टीम को युवक को ढूंढने के निर्देश दिए। गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑप्रेशन शुरू किया जोकि देर रात तक जारी रहा लेकिन अंधेरा हो जाने के बाद उसे रोक दिया गया।

रविवार सुबह दोबारा सर्च ऑप्रेशन शुरू किया गया। इस दौरान दोपहर बाद एक शव यमुना घाट पर तैरता दिखा, जिसे गोताखोर किनारे तक ले आए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आसपड़ोस के पुलिस थानों और पंचायतों को सूचना दी लेकिन कहीं पर भी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!