Kangra: मंगलवार देर शाम हुआ संदीप का अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने पुलिस पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Feb, 2026 10:40 PM

daroh sandeep funeral

सिहोटू निवासी संदीप के शव का टांडा मैडीकल कालेज में पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद मंगलवार देर शाम सिहोटू के साथ लगती न्यूगल खड्ड में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

डरोह (अजय): सिहोटू निवासी संदीप के शव का टांडा मैडीकल कालेज में पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद मंगलवार देर शाम सिहोटू के साथ लगती न्यूगल खड्ड में उसका अंतिम संस्कार किया गया। संदीप की मौत कई सवाल खड़े कर गई है जिसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगा। पोस्टमार्टम कर रहे डाक्टरों के अनुसार रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह पुलिस स्टेशन भवारना में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मृतक के बेटे आरुष ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का मामला बनाकर हस्ताक्षर ले लिए थे जिस पर सभी ग्रामीण भवारना पुलिस स्टेशन गए थे।

उन्होंने सवाल उठाए की जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही नहीं आई तो आत्महत्या का मामला कैसे बनाया गया। मृतक के पिता बनवारी लाल ने बताया कि उनकी अंतिम बार बात करीब साढ़े 7 बजे हुई थी जिसमें उसने बताया था कि वह डरोह में पहुंच गया है और थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा। फिर डरोह के बाद वह नागनी में कैसे पहुंचा। मृतक के शव के पास उसका बैग बरामद हुआ है जिसमें उसके कुछ कपड़े और बेटे के लिए नए कपड़े लिए थे। कुछ मिठाई भी बैग में पाई गई है। आरुष ने बताया कि उसके पिता का मोबाइल भी उनकी जेब से मिला है।

कपड़ों में थोड़ा खून भी कई सवाल उठा रहा
मृतक के मुंह में एक तरफ जख्म व कपड़ों में थोड़ा खून भी कई सवाल उठा रहा है। संदीप की मौत कैसे हुई यह गुत्थी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच से ही सुलझ सकती है। हालांकि इस तरह की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन चुका है। लोगों की तरह-तरह की अटकलों और चर्चा से कई बातें निकल कर सामने आई हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता से भी कई वर्ष पहले लूटपाट हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!