Kangra: कैप्टन सम्बू राम का सैन्य सम्मान से किया अंतिम संस्कार 1965 और 1971 की लड़ाई में लिया था भाग

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Dec, 2025 06:49 PM

daroh captain funeral

ग्राम पंचायत मूंढी के निवासी कैप्टन सम्बू राम (84) का बीते दिन निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर को किया गया।

डरोह (अजय): ग्राम पंचायत मूंढी के निवासी कैप्टन सम्बू राम (84) का बीते दिन निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर को किया गया। उनकी शव यात्रा में इलाके के सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पालमपुर सेना कार्यालय से आए भारतीय सेना के अधिकारियों ने कैप्टन सम्बू राम को सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतक सम्बू राम के पोते निखिल गौतम ने बताया कि उनके दादा ने 1965 और 1971 की लड़ाई में भाग लेकर देश सेवा में अपना योगदान दिया था। ऑप्रेशन ब्लू स्टार में भी कैप्टन सम्बू राम ने भाग लिया था। बीते कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रहे थे, जिस कारण 84 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!