Kangra: डाडासीबा के टिप्परी गांव में महिला ने खाया जहर, मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Nov, 2025 10:44 PM

dadasiba woman poison death

थाना डाडासीबा क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना 9 नवम्बर को मिली थी।

डाडासीबा (सुनील): थाना डाडासीबा क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना 9 नवम्बर को मिली थी। मृतका की पहचान वीनी देवी (51) पत्नी दीपराज निवासी टिप्परी तहसील डाडासीबा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को देहरा अस्पताल रैफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक देहरा ने बताया कि मृतक महिला की बहू ने अपने शिकायत पत्र में आत्महत्या के कारण के रूप में रिश्तेदारों से चल रहे जमीनी विवाद और धमकियों का जिक्र किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!