छत्तीसगढ़ की तर्ज पर शिमला में बनेंगे दादा-दादी पार्क, पढ़िए क्या है खासियत

Edited By Ekta, Updated: 11 Nov, 2018 11:55 AM

dada dadi park will be built on the lines of chhattisgarh in shimla

राजधानी शिमला में नगर निगम छत्तीसगढ़ की तर्ज पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए दादा-दादी पार्क बनाएगा। ये पार्क सभी 34 वार्डों में स्थापित किए जाएंगे। खास बात यह रहेगी कि इन पार्क में वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्यायाम करने के लिए फिटनैस उपकरण भी स्थापित किए...

शिमला (वंदना): राजधानी शिमला में नगर निगम छत्तीसगढ़ की तर्ज पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए दादा-दादी पार्क बनाएगा। ये पार्क सभी 34 वार्डों में स्थापित किए जाएंगे। खास बात यह रहेगी कि इन पार्क में वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्यायाम करने के लिए फिटनैस उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे। इससे पार्क में आने वाले वरिष्ठ लोग यहां पर एक्सरसाइज भी कर सकेंगे, साथ ही पार्क में खुली हवा का आनंद भी उठा सकेंगे। नगर निगम प्रशासन ने दादा-दादी पार्क बनाने को लेकर कवायद तेज कर दी है। निगम सदन ने भी मामले को स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

प्रशासन वार्ड स्तर पर पार्क बनाने के लिए स्थान चिन्हित कर रहा है और लोकेशन फाइनल होने के बाद निगम पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। नगर निगम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही स्कीम के तहत इन पार्क निर्माण के लिए फंड जुटाने का प्रयास भी कर रहा है। इसके लिए निदेशक एन.आर.एच.एम. से इसके लिए विशेष पत्राचार किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इसके लिए 20 लाख रुपए फंड की मांग की गई है। निगम की हर वार्ड में यह पार्क बनाने की योजना है।  

जोधा निवास में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एम.सी. बना रहा पार्क
वहीं नगर निगम शहर के वरिष्ठ नागरिकों की मांग पर जोधा निवास में बुजुर्गों के लिए पार्क बना रहा है, जिसका कार्य इन दिनों जोरों पर चल रहा है। नगर निगम आयुक्त ने 30 नवम्बर तक अधिकारियों को पार्क का कार्य पूरा करने के आदेश दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसम्बर के पहले सप्ताह में शहर के इस पहले वरिष्ठ नागरिक पार्क को बुुजुर्गों को समॢपत कर दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!