Edited By Vijay, Updated: 02 Mar, 2023 12:06 AM

विगत वर्ष अक्तूबर माह में जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ी गई चीनी मूल की महिला वान रूली को जोगिंद्रनगर की अदालत ने दोषी करार देते हुए सवा 4 महीने की सजा सुनाई है। अदालत ने सजा पूरी होने के बाद महिला को चीन सरकार को सौंपने के...
जोगिंद्रनगर (ब्यूरो): विगत वर्ष अक्तूबर माह में जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ी गई चीनी मूल की महिला वान रूली को जोगिंद्रनगर की अदालत ने दोषी करार देते हुए सवा 4 महीने की सजा सुनाई है। अदालत ने सजा पूरी होने के बाद महिला को चीन सरकार को सौंपने के आदेश जारी किए हैं। गौरतलब है कि जोगिंद्रनगर पुलिस ने चौंतड़ा की तिब्बती मोनैस्ट्री से गत वर्ष 22 अक्तूबर को इस महिला को गिरफ्तार किया था। महिला फर्जी दस्तावेज के साथ खुद को नेपाली मूल की बताकर मोनैस्ट्री में रह रही थी। वान रूली बौद्ध धर्म की शिक्षा ग्रहण करने यहां आई थी।
महिला के नेपाली मूल के न होने का पता पुलिस को लगा तो उसके किराए के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कमरे से कुछ संदिग्ध दस्तावेज मिले जिनमें कुछ चीन और कुछ नेपाल के थे। इसके साथ ही महिला के पास 6 लाख 40 हजार भारतीय व 1 लाख 10 हजार की नेपाली करंसी तथा 2 मोबाइल फोन भी मिले थे। इन्हीं संदिग्ध बातों को ध्यान में रखते हुए उक्त महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उक्त महिला को जोगिंद्रनगर की अदालत में पेश किया गया जहां उसे सवा 4 माह की सजा सुनाई गई। सजा की पुष्टि थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here