HPTU में BTech कोर्स के दूसरे चरण की काऊंसलिंग शुरू

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Aug, 2022 07:18 PM

counseling for the second phase of btech course begins in hptu

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में सामान्य प्रवेश परीक्षा के आधार पर बीटैक डायरैक्ट एंट्री की खाली रही सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काऊंसलिंग प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई।

हमीरपुर (अनिल): हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में सामान्य प्रवेश परीक्षा के आधार पर बीटैक डायरैक्ट एंट्री की खाली रही सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काऊंसलिंग प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उप आरक्षित रक्षा, स्वतंत्रता सेनानी, शारीरिक रूप से अक्षम, आईआरडीपी, खेल और पिछड़ा क्षेत्र सहित एससी, एसटी और ओबीसी मुख्य वर्ग के अभ्यर्यियों की काऊंसलिंग हुई।
PunjabKesari, hptu image

विद्यार्थियों को सामान्य प्रवेश परीक्षा की मैरिट के आधार पर सीटें अलॉट की गईं। इन विद्यार्थियों को संबंधित शिक्षण संस्थान में 27 अगस्त की शाम 5 बजे तक रिपोर्ट करनी होगी। जो विद्यार्थी ऐसा नहीं करेगा, उसकी सीट रद्द मानी जाएगी। तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता योजना व विकास प्रोफैसर जयदेव ने कहा कि 24 अगस्त को सामान्य वर्ग की उप आरक्षित श्रेणी वर्ग के विद्यार्थियों की काऊंसलिंग होगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!