Edited By Vijay, Updated: 16 Feb, 2024 06:44 PM

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह कांग्रेस सेवार्थ ट्रस्ट की सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनी हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित ट्रस्ट की बैठक में प्रतिभा सिंह, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक सुधीर शर्मा....
शिमला (ब्यूरो): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह कांग्रेस सेवार्थ ट्रस्ट की सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनी हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित ट्रस्ट की बैठक में प्रतिभा सिंह, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर, विशेष आमंत्रित सदस्य स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल, सुरेंद्र सेठी व कांग्रेस सेवार्थ ट्रस्ट के सचिव अरविंद गुप्ता उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा सोलन में कांग्रेस सेवार्थ ट्रस्ट को दिए गए उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए प्रस्ताव भी पारित किया गया। ट्रस्ट के सचिव व ट्रस्टी अरविंद गुप्ता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने ही सोलन के सपरून स्थित इंदिरा भवन में इसकी स्थापना की थी, जिसकी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here