Social Media पर फॉलोअर्स के मामले में भाजपा से आगे निकली कांग्रेस

Edited By Vijay, Updated: 11 Sep, 2022 05:58 PM

congress overtakes bjp on social media

सोशल मीडिया राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रचार का सबसे प्रमुख जारिया बन चुका है। प्रदेश में 2 पार्टियों भाजपा और कांग्रेस की बात करें तो इन दोनों पार्टियों के बीच सोशल मीडिया पर आगे निकलने की होड़ लगी हुई है।

शिमला (ब्यूरो): सोशल मीडिया राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रचार का सबसे प्रमुख जारिया बन चुका है। प्रदेश में 2 पार्टियों भाजपा और कांग्रेस की बात करें तो इन दोनों पार्टियों के बीच सोशल मीडिया पर आगे निकलने की होड़ लगी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले भाजपा से आगे निकल गई है। फेसबुक पर जहां कांग्रेस के ऑफिशियल फेज (इंडियन नैशनल कांग्रेस हिमाचल प्रदेश) को अब तक (249K) 2 लाख 49  हजार लोग फॉलो कर रहे हैं तो वहीं भाजपा के ऑफिशियल फेज (बीजेपी हिमाचल प्रदेश) को (245K) 2 लाख 45 हजार लोग फॉलो कर रहे हैं। इसी तरह इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के ऑफिशियल फेज (हिमाचलप्रदेशकांग्रेस) को अब तक (23.2K) 23 हजार 200 लोग फॉलो कर रहे हैं जबकि भाजपा के ऑफिशियल फेज (बीजेपी4हिमाचल) को (20.5K) 20 हजार 500 लोग फॉलो कर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या भाजपा सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में कांग्रेस से आगे निकल पाएगी या नहीं।
PunjabKesari

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!