Breaking

सुजानपुर में 11 जून को सर्व कल्याणकारी संस्था लगाएगी नि:शुल्क मेडिकल कैंप : अभिषेक राणा

Edited By Vijay, Updated: 30 May, 2023 04:28 PM

congress leader abhishek rana

सुजानपुर के सिविल अस्पताल में 11 जून को नि:शुल्क मैडिकल कैंप लगाया जा रहा है। इस संदर्भ में सर्व कल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा यह मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है जहां पर जाने-माने डॉक्टर...

सुजानपुर (ब्यूरो): सुजानपुर के सिविल अस्पताल में 11 जून को नि:शुल्क मैडिकल कैंप लगाया जा रहा है। इस संदर्भ में सर्व कल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा यह मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है जहां पर जाने-माने डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। कैंप में हिमाचल से ही संबंध रखने वाले सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजबहादुर और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जीतराम कश्यप अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस कैंप में जरूरत की सभी दवाइयां मरीजों को मुफ्त में ही उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके साथ ही यदि डॉक्टर किसी मरीज को ऑप्रेशन की सलाह देते हैं और वह मरीज आर्थिक रूप से ऑप्रेशन करवाने के लिए सक्षम नहीं है तो सर्वकल्याणकारी संस्था ऐसे मरीजों की सहायता भी करेगी और उनका नि:शुल्क ऑप्रेशन करवाएगी। अभिषेक राणा ने बताया कि एक आरटीआई के माध्यम से पता चला कि हिमाचल के बहुत से लोग इलाज के लिए चंडीगढ़ के अस्पतालों का रुख करते हैं इसीलिए सर्व कल्याणकारी संस्था ने चंडीगढ़ के ही सुप्रसिद्ध डॉक्टरों को सुजानपुर में आमंत्रित किया ताकि प्रदेश वासियों को अपने ही शहर में चंडीगढ़ के स्तर का इलाज मिल सके।

PunjabKesari

अभिषेक राणा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी संस्था कितने ही वर्षों से जनमानस की सेवा करती आ रही है। "नर सेवा नारायण सेवा" को अपनी विचारधारा बनाते हुए संस्था ने अनेकों मुहिम चलाई हैं, जिसमें जनकल्याण के अथक प्रयास किए गए हैं और आगे भी करते रहेंगे। यह मेडिकल कैंप हिमाचल के उन लोगों के लिए लगाया जा रहा है जोकि बीमार होने पर चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे बड़े शहरों का रुख करते हैं। हमारी यही कोशिश रही है कि चंडीगढ़ के दिग्गज और जाने-माने डॉक्टरों को हिमाचल में ही आमंत्रित कर मरीजों को इलाज में सहायता प्रदान की जाए। इसी तर्ज पर भविष्य में भी ऐसे मेडिकल कैंप लगते रहेंगे जहां पर हिमाचल के मरीज भरपूर फायदा उठा सकते हैं। सर्वकल्याणकारी संस्था की यही कोशिश रहेगी कि कोई भी मरीज पैसे के अभाव में इलाज में कोताही न बरते। जनमानस की सेवा करना ही हमारा ध्येय रहा है और आगे भी इसी विचारधारा पर सर्व कल्याणकारी संस्था का हर कार्यकर्ता चलता रहेगा।

PunjabKesari

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!