कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा को किया शर्मसारः त्रिलोक कपूर

Edited By prashant sharma, Updated: 27 Feb, 2021 10:32 AM

congress embarrassed himachal pradesh assembly trilok kapoor

हिमाचल प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि विधानसभा में जिस प्रकार से राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के बीच में कांग्रेस के नेताओं द्वारा टिप्पणी की गई वह अशोभनीय है।

धर्मशाला (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि विधानसभा में जिस प्रकार से राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के बीच में कांग्रेस के नेताओं द्वारा टिप्पणी की गई वह अशोभनीय है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि उसके बाद जब राज्यपाल विधानसभा से राजभवन की ओर जा रहे थे तो उनकी गाड़ी को कांग्रेस के विधानसभा सदस्यों द्वारा जिस प्रकार से रोका गया है वह निंदनीय है। महामहिम राज्यपाल के ई.डी.सी. के साथ भी जिस प्रकार से धक्का-मुक्की हुई वह अशोभनीय है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से यह पूरी तरह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में पूरी तरह से बौखला गई है। जिस प्रकार से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव, हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव एवं उसके उपरांत पंचायती राज चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है और भाजपा को एकतरफा बहुमत प्राप्त हुआ है उससे कांग्रेस को पता चल गया है कि धरातल पर कांग्रेस का कार्यकर्ता और कांग्रेस का वोट बैंक उनके हाथ से निकलता चला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्यवहार पर कांग्रेस के सभी नेताओं पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं को इस प्रकार के व्यवहार के लिए सार्वजनिक माफी भी मांगनी चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!