वीर चक्र विजेता कर्नल पंजाब सिंह के निधन पर जताया शोक

Edited By prashant sharma, Updated: 25 May, 2021 05:14 PM

condolences on the death of veer chakra winner colonel punjab singh

1971 भारत-पाक युद्ध के वीर चक्र विजेता सेवानिवृत कर्नल पंजाब सिंह का सोमवार को कोरोना से निधन होने पर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष अभिषेक राणा, ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष...

सुजानपुर : 1971 भारत-पाक युद्ध के वीर चक्र विजेता सेवानिवृत कर्नल पंजाब सिंह का सोमवार को कोरोना से निधन होने पर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष अभिषेक राणा, ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष सूबेदार मदनलाल, सूबेदार मस्त राम गुलेरिया, सूबेदार अनंत राम, कर्नल शीतल कुमार गुप्ता, कर्नल सुदीप सत्संगी, कर्नल यशवंत सिंह सहित तमाम आर्मी के अधिकारियों व पूर्व अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि कोरोना होने के कारण कर्नल पंजाब सिंह आर्मी अस्पताल चंडी मंदिर चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे। अभी 4 दिन पहले उनके इंजीनियर बेटे की भी दिल्ली में कोरोना से मौत हो गई थी। कर्नल पंजाब सिंह हमीरपुर जिला की बमसन ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिकांदर पंचायत के रहने वाले थे तथा वे हमीरपुर शहर के वार्ड नं. 7 में रहते थे। 6 सिख रैजीमैंट बटालियन के कर्नल पंजाब सिंह ने 1971 भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान बॉर्डर पर छंब घाटी पर मोर्चा संभाला था और इसे पाक से जीता था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!