Himachal: प्रदेश हित में नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में भी दिल्ली जाने के लिए तैयार : सुक्खू

Edited By Vijay, Updated: 10 Sep, 2024 09:41 PM

cm sukhvinder singh sukhu

मुख्यमंत्री ‌ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश हित में वे नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में भी दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं।

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री ‌ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश हित में वे नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में भी दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। हमारा पूरा मंत्रिमंडल इनके नेतृत्व में केंद्र सरकार के पास जाने के लिए तैयार है। उन्होंने वित्तीय स्थिति पर लाए गए प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि आज तक मुख्यमंत्री की तरफ से डिनर का प्रावधान होता था, लेकिन जब मैंने प्रदेश की वित्तीय स्थिति देखी तो मैंने 2 साल से वह नहीं दिया। क्यों नहीं दिया, क्योंकि जब मेरा प्रदेश आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ेगा तब हम यह प्रावधान करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सैलरी से हमारे खजाने पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन एक नैतिकता होती है। जब आप सैलरी को डिसिप्लिन कर रहे हैं तो प्रदेश के मुखिया के तौर पर और मंत्रिमंडल के सदस्य पहले अपने पर लागू करें, यह हमारी नैतिकता थी। उन्होंने कहा कि हम अपनी नैतिकता को दर्शाते हैं कि जब हम 5 तारीख को अपने सरकारी कर्मचारियों और 10 तारीख को पैंशन भोगियों काे भुगतान कर रहे हैं तो हम अपने लिए यह 2 महीने का रखते हैं। सरकार ने 75 साल से ऊपर के पैंशनर्ज का डीए भी दे दिया और एरियर भी दे दिया। मैं यह कहना चाहता हूं कि जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था में सुधार होता जाएगा, सभी सरकारी कर्मचारियों को डीए भी दिया जाएगा, एरियर भी दिया जाएगा और हमारी सरकार के समय में ही सब कुछ किया जाएगा।

एक दिन में 35 बेनामी रजिस्ट्री होने की सरकार करवाएगी जांच
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक दिन में ही 35 बेनामी रजिस्ट्री होने के मामले की जांच की जाएगी। प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर चर्चा करते हुए भोरंज से कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार ने चर्चा के दौरान सदन में यह मामला उठाया, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

राशि किसने दी, इनकम टैक्स रिटर्न में ब्यौरा
उधर, विधायक सतपाल सत्ती ने चर्चा में भाग लेते हुए पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की संपत्ति में बढ़ौतरी होने पर मामला उठाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के दौरान रायजादा की ओर से दिए गए शपथपत्र में सपंत्ति काफी अधिक बढ़ी है। सत्ती ने कांगड़ा सहकारी बैंक की वन टाइम सैटलमैंट योजना पर भी सवाल उठाया। मुख्यमंत्री ने रायजादा का बचाव करते हुए कहा कि वन टाइम सैटलमैंट योजना पूर्व सरकार के समय की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन से यह योजना चलती है। इसमें हेराफेरी नहीं होती। रायजादा के बैंक अकाऊंट से राशि आर.टी.जी.एस. हुई। उन्हें यह राशि किसने दी, इसका ब्यौरा इनकम टैक्स रिटर्न में होता है। रायजादा ने जिन मित्रों से पैसा लिया है, उन्हें अब लौटाने के लिए लोन ले रहे हैं।

कमांडो फोर्स का किया जा रहा गठन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे से निपटने के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके लिए कमांडो फोर्स का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ लगते क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!