Edited By Vijay, Updated: 30 Jul, 2022 08:42 PM

कांग्रेस पार्टी के नेता झूठे वायदों की आड़ में सत्ता पर काबिज होने के सपने देख रहे हैं लेकिन उन्हें देश व प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस दशकों तक राज करने के बावजूद भी आम जनता के लिए सिर्फ भाषण परोसती रही और सत्ता का लाभ अपने...
जंजैहली/गोहर (ख्यालीराम): कांग्रेस पार्टी के नेता झूठे वायदों की आड़ में सत्ता पर काबिज होने के सपने देख रहे हैं लेकिन उन्हें देश व प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस दशकों तक राज करने के बावजूद भी आम जनता के लिए सिर्फ भाषण परोसती रही और सत्ता का लाभ अपने चहेतों को ही पहुंचाती रही। यह बात शनिवार को अपने जंजैहली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा भाई-भतीजावाद की राजनीति करते हैं। कांग्रेस के नेता जब सत्ता से बाहर रहते हैं तो बौखलाहट में आकर जनता को लुभावने सपने दिखाते हैं।
कांग्रेस पार्टी का हर नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दावेदार
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का हर नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दावेदार है। नेता अपनी जीत सुनिश्चित करवाने के लिए जनता को सीएम के पद का प्रलोभन देकर गुमराह करने पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनभागीदारी नीतियों के कारण आज व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर है और वह देश ही नहीं अपितु विश्वभर में अटल के बाद जननायक बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए भाजपा विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here