दिल्ली में गृह मंत्री व राज्य मंत्री से मिले CM जयराम, इस खास मकसद के लिए दिया न्याैता

Edited By kirti, Updated: 07 Oct, 2019 05:36 PM

cm jairam met the minister of state in delhi

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार सायं नई दिल्ली में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन और संस्कृति प्रहलाद सिंह पटेल से भेंट की। इस दौरान जयराम ने वैश्विक निवेशकों से मिलने और पर्यटन पर आयोजित होने वाले सत्र की अध्यक्षता करने के...

शिमला (योगराज/कमल): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार सायं नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन और संस्कृति प्रह्लाद सिंह पटेल से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में 7 व 8 नवम्बर को वैश्विक निवेशकों से मिलने और पर्यटन पर आयोजित होने वाले सत्र की अध्यक्षता करने के लिए अमित शाह व प्रह्लाद सिंह पटेल को धर्मशाला आने का निमंत्रण दिया, जिसे दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने स्वीकार कर लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निवेशकों को आकर्षित करने और राज्य में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 7 व 8 नवम्बर, 2019 को धर्मशाला में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए भी अनुरोध किया। वहीं संगठन के कामकाज और 2 विधानसभाओं में जो उपचुनाव हंै उनको लेकर भी पूरी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने एशियन डिवैल्मेंट बैंक की सहायता से पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न गतिविधियों से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने नई परियोजनाओं में और तेजी से मंजूरी के लिए मंत्रालय से सहयोग के लिए अनुरोध किया। केन्द्रीय मंत्री ने पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की और आगामी परियोजनाओं के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने साहसिक पर्यटन को और मजबूत करने के लिए पर्वतारोहण गतिविधियों को बढ़ावा देने पर ध्यान देने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह भी इस बैठक में उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!