CM जयराम ने जरूरतमंदों के नाम किया अपना जन्मदिन, पढ़िए टॉप 10 न्यूज

Edited By Ekta, Updated: 06 Jan, 2019 03:23 PM

cm jairam has done his birthday in the name of the needy

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गरीब बच्चों को कंबल और जैकेट बांटकर आज अपना 54वां जन्मदिन मनाया। पर्यटन नगरी नारकंडा रविवार तड़के बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। जहां करीब 2 इंच बर्फ गिरी। मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी से उत्तर प्रदेश में शुरू...

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गरीब बच्चों को कंबल और जैकेट बांटकर आज अपना 54वां जन्मदिन मनाया। पर्यटन नगरी नारकंडा रविवार तड़के बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। जहां करीब 2 इंच बर्फ गिरी। मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी से उत्तर प्रदेश में शुरू हो रहे कुंभ के लिए प्रदेश के सभी डिपुओं से एच.आर.टी.सी. स्पैशल बसें चलाएगा, वहीं कुंभ में जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए डिमांड के आधार पर बसों को चलाकर इसमें छूट भी प्रदान करेगा। प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के खिलाफ दायर मानहानि मामले में पूर्व प्रेम कुमार धूमल के बयान को 31 मार्च तक दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में आज घटित 10 बड़ी खबरों से हम आपको अवगत कराते हैं- 

CM जयराम ने मनाया 54वां Birthday

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर शिमला में आवास ओक ओवर पर बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गरीब बच्चों को कंबल और जैकेट बांटे। साथ ही उन्होंने इस मौके पर कहा कि आज मेरा जन्मदिन भी है और मौसम भी खराब है तो सोचा क्यों न गरीब और जरूरतमंद बच्चों को उनकी जरूरत की चीजें भी भेंट की जाए ताकि उनको खुशी मिले। वहीं, उन्होंने सभी लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया अदा किया। 
PunjabKesari

बर्फ की सफेद चादर से ढका नारकंडा

पर्यटन नगरी नारकंडा रविवार तड़के बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। जहां करीब 2 इंच बर्फ गिर चुकी है। नारकंडा पहुंच रहे काफी संख्या में पर्यटक वीकेंड में बर्फबारी का आनंद लेंगे। उल्लेखनीय है कि न्यू ईयर से लेकर टूरिस्ट नारकंडा में बर्फबारी के इंतजार में है। हालांकि सुबह के समय कुछ कम बर्फबारी ही हुई लेकिन शाम तक बर्फबारी का दौर जारी रहने की उम्मीद है।  
PunjabKesari

कुंभ के लिए HRTC चलाएगा स्पैशल बसें

कुंभ के लिए HRTC चलाएगा स्पैशल बसें मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी से उत्तर प्रदेश में शुरू हो रहे कुंभ के लिए प्रदेश के सभी डिपुओं से एच.आर.टी.सी. स्पैशल बसें चलाएगा, वहीं कुंभ में जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए डिमांड के आधार पर बसों को चलाकर इसमें छूट भी प्रदान करेगा। यू.पी. के प्रयागराज में शुरू हो रहे कुं भ की तैयारियों को लेकर शनिवार को अनौपचारिक तौर पर बात करते हुए परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि धर्म एवं आस्था के इस मेले के लिए हिमाचल से जो श्रद्धालु कुंभ में जाना चाहते हैं, उनके लिए परिवहन निगम विशेष बसें चलाने जा रहा है। 
PunjabKesari

पूर्व CM धूमल के बयान 31 मार्च तक दर्ज करने के आदेश

प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के खिलाफ दायर मानहानि मामले में पूर्व प्रेम कुमार धूमल के बयान को 31 मार्च तक दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ये आदेश इस मामले में नियुक्त लोकल कमिश्नर अधिवक्ता पी.एस. गोवर्धन को दिए गए हैं, जिनका दायित्व वादी के बयान रिकार्ड करना है। 
PunjabKesari

B'day Special: जानिए जिंदगी में कैसे संघर्ष कर सत्ता के शिखर पर पहुंचे CM जयराम

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आज 54वां जन्मदिन है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे सीएम जयराम ठाकुर जिंदगी में संघर्ष कर सत्ता के शिखर पर पहुंचे।
PunjabKesari

कुल्लू में अग्निकांड: दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू के कोठी में देवता की सराएं में बनी दुकानें और कमरे अग्निकांड की भेंट चढ़ गए। आग के कारण देवता की संयुक्त रूप से बनाई गई दो मंजिला सराय पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस सराय में 12 कमरे थे और इन कमरों में व्यापारियों का सामान रखा हुआ था जो आग जल गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात अचानक सराय में आग की लपटें उठने शुरू हो गई।
PunjabKesari

रविवार को भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, बिलासपुर में तीन दुर्घटनाएं

बिलासपुर जिला में रविवार को 3 हादसे होने के मामले सामने आए हैं। बता दें कि इन हादसों में किसी की मौत नहीं हुई है बल्कि लोगों को चोटें आई हैं। पहला हादसा राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 पर हुआ। जहां जामली से 1 किलोमीटर आगे एक कार जोकि चंडीगढ़ से मनाली की तरफ जा रही थी जिसमें 4 लोग सवार थे। अचानक खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उनको गाड़ी से बाहर निकाला गया। वहीं यह हादसा शनिवार देर रात को हुआ है।
PunjabKesari

जी.एस. बाली ने HRTC बसों को लेकर घेरी सरकार

हिमाचल सरकार ने निजी बस ऑप्रेटरों को फायदा पहुंचाने के लिए एच.आर.टी.सी. की बसों को नहीं चलाया जा रहा है। यह बात शनिवार को एक पत्रकार सम्मेलन में पूर्व परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने कही। उन्होंने कहा कि जहां-जहां जरूरत है, इन खड़ी बसों को सरकार चलाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह कहकर किराया बढ़ाया था कि डीजल महंगा हो गया है परंतु अब डीजल के भाव काफी नीचे आ गए हैं तो इसका लाभ आम जनता को मिलना चाहिए और तुरंत बढ़े हुए बस किराए के दाम कम करने चाहिए।
PunjabKesari

दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप की ट्रक के साथ हुई टक्कर

नालागढ़ में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक ट्रक और पिकअप गाडी़ की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि दर्जन से अधिक लोग घायल है। इस हादसे में पिकअप चालक के साथ साथ 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है और जो बाकि घायल है उन्हें नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
PunjabKesari

नवजात बच्चियों के नाम रहा पांवटा का यह खास जनमंच, जानिए कैसे

सिरमौर जिला में जनमंच कार्यक्रम पांवटा विधानसभा क्षेत्र के पुरुवाला में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल ने की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजीव सैजल ने मौजूद लोगों को 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की शपथ दिलाई।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!