CM व डिप्टी CM ने कार्यभार संभाला, अफसरों से मीटिंग कर बोले सीएम- जनता की शिकायतें सुलझाएं

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Dec, 2022 03:42 PM

cm and deputy cm took charge after meeting with the officers

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

हिमाचल डेस्क (पांजला) :  हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया। सचिवालय के हजारों अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर पंक्तिबद्ध होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने पर बधाई दी।
इससे पहले सीएम सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने एक-दूसरे को लड्डू भी खिलाए।  इसके बाद सीएम ने कहा कि "जनता ने एक आम परिवार के व्यक्ति को जिसने कभी नहीं सोचा था कि वह इस कुर्सी की बागडोर पर पहुंचेगा, यह दिया है इसके लिए मैं जनता का धन्यवाद करता हूं। वहीं, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना कार्यभार संभाल लिया है, यहां पर आज नई शुरुआत हो रही है। जहां तक हमारे द्वारा घोषित की गई गारंटी की बात है तो वह हम उन्हें पूरा करेंगे। कैबिनेट विस्तार के साथ ही इस पर कार्य होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में विधायक दल की बैठक और अधिकारियों की भी मीटिंग ली।
इसके बाद हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं संघ के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नए उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार के लिए सुशासन आवश्यक है, इसलिए यह अधिकारियों का कर्तव्य बनता है कि वे अपना समय लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन के जीवन में सुखद परिवर्तन लाने के लिए कार्य करें। कांग्रेस विधायकों की बैठक में फैसला लिया गया है कि हिमाचल भवन, सदन में जो जनता से पैसा लिया जाता है वहीं विधायकों से लिया जाएगा। विधायक आम नागरिक की तरह सब बकाया भुगतान करेंगे। विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं को तुरंत प्रभाव से वापस लिया गया।  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पांडा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!