Edited By Vijay, Updated: 15 Jan, 2023 05:51 PM

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ का एक गुर्गा मंडी जिला के सुंदरनगर से एक होटल से गिरफ्तार हुआ है। पंजाब पुलिस ने इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति करीब 3-4 दिनों सुंदरनगर के एक होटल में रुका हुआ...
मंडी (रजनीश): सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ का एक गुर्गा मंडी जिला के सुंदरनगर से एक होटल से गिरफ्तार हुआ है। पंजाब पुलिस ने इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति करीब 3-4 दिनों सुंदरनगर के एक होटल में रुका हुआ था। सुंदरनगर से आरोपी को पकड़कर पंजाब पुलिस की स्पैशल ऑप्रेशन सैल की विशेष टीम मोहाली ले गई है। पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगस्टर पर कई राज्यों में 12 हत्या और लूटपाट और फिरौती के कई केस दर्ज हैं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आराेपी सुंदरनगर के धनोटू में एक होटल में ठहरा हुआ था। होटल में पकड़ा गया व्यक्ति अकेला ही था। सुंदरनगर में आरोपी के होने की सूचना पंजाब पुलिस ने दी थी। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीटर पर पकड़े गए व्यक्ति का फाेटो पुलिस टीम के साथ सांझा करके सार्वजनिक की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here