Hamirpur: 105.23 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपियों को भेजा 5 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Dec, 2025 06:48 PM

hamirpur chitta arrested accused police remand

सदर पुलिस द्वारा बुधवार देर रात को हमीरपुर बस अड्डे से 105.23 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दोनों युवकों को फिर से 5 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी हुए हैं।

हमीरपुर (अजय): सदर पुलिस द्वारा बुधवार देर रात को हमीरपुर बस अड्डे से 105.23 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दोनों युवकों को फिर से 5 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी हुए हैं। इससे पहले 1 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर चल रहे इन युवकों रजत मैहरा निवासी वार्ड नं. 2 जिला हमीरपुर और आयुष ठाकुर पुत्र संजय कुमार निवासी गांव छियोई डाकघर पन्तेहड़ा तह. घुमारवीं जिला बिलासपुर को सदर पुलिस ने रिमांड अवधि खत्म होने के उपरांत सोमवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर उन्हें फिर से रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!