Una: धार्मिक स्थलों का निर्माण पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं, समाज को जोड़ने का कार्य : विजय चोपड़ा जी

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Apr, 2026 07:43 PM

chintpurni religious site society connecting vijay chopra

लाला जगत नारायण धर्मशाला चिंतपूर्णी में प्रोफैसर संत सिंह मैमोरियल आइज अस्पताल संस्था के सहयोग से सोमवार को आंखों के फ्री कैम्प का आयोजन किया गया।

चिंतपूर्णी (सुनील/राकेश/हिमांशु): लाला जगत नारायण धर्मशाला चिंतपूर्णी में प्रोफैसर संत सिंह मैमोरियल आइज अस्पताल संस्था के सहयोग से सोमवार को आंखों के फ्री कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य संपादक श्री विजय चोपड़ा जी ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने लाला जगत नारायण जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करके कैम्प का शुभारंभ किया। कमेटी द्वारा मुख्यातिथि श्री विजय चोपड़ा जी को स्मृतिचिन्ह देकर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पंजाब केसरी ग्रुप के प्रधान संपादक श्री विजय चोपड़ा जी ने सोमवार को लुधियाना धर्मशाला चिंतपूर्णी में स्थापित श्री जगन्नाथ राम धाम मंदिर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हुआ और मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई, वहीं मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान अतुल गुप्ता, राजेश बंसल, महामंत्री विमल कुमार, उपप्रधान प्रदीप गुप्ता व उपप्रधान सुनील जिंदल सहित समिति के अन्य सदस्य व स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

PunjabKesariइससे पहले चिंतपूर्णी पहुंचने पर लुधियाना धर्मशाला कमेटी के सभी पदाधिकारियाें द्वारा उनका स्वागत किया गया। पंजाब केसरी ग्रुप के प्रधान संपादक श्री विजय चोपड़ा ने अपने संबोधन में धर्म और समाजसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थलों का निर्माण केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह समाज को जोड़ने और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य भी करते हैं। वहीं, लुधियाना धर्मशाला कमेटी के कार्यों की भी सराहना की गई। उन्होंने कहा कि यह धर्मशाला कई वर्षों से श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित है।

दूरदराज से आने वाले भक्तों को यहां ठहरने की सुविधा दी जाती है। यहां अनेक श्रद्धालु वर्षों से नि:शुल्क आवास का लाभ उठाते आ रहे हैं। यह धर्मशाला क्षेत्र की सबसे पुरानी और विश्वसनीय धर्मशालाओं में से एक मानी जाती है, जिसने समय-समय पर श्रद्धालुओं की सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाई है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें और धर्मशाला की गौरवशाली परंपरा बनी रहे। इस कार्यक्रम के दौरान चिंतपूर्णी क्षेत्र के वशिष्ठ व्यक्तियों ने यहां पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई व प्रसाद ग्रहण किया।

लुधियाना धर्मशाला कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कमेटी द्वारा चलाए गए सामाजिक कार्य के बारे में श्री विजय चोपड़ा जी को अवगत करवाया और कमेटी द्वारा सामाजिक, धार्मिक व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री जगन्नाथ राम धाम मंदिर में राजस्थान के कुशल शिल्पकारों द्वारा निर्मित मूर्तियों की स्थापना धर्मशाला परिसर में की गई है। इस अवसर पर श्री विजय चोपड़ा जी ने सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में कमेटी की भागीदारी के बारे में बताया और उन्होंने पुरानी स्मृतियों को याद किया। इस मंदिर निर्माण व आयोजन पर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

इससे पहले लाला जगत नारायण धर्मशाला चिंतपूर्णी में आयोजित मैडीकल कैम्प में 250 से अधिक मरीजों ने आंखों का चैकअप करवाया। इसके साथ ही शूगर के टैस्ट भी फ्री में किए गए। कैम्प में डाक्टर जगदीप सिंह तथा डाक्टर गगनदीप के साथ डा. मुकेश बालिया, डा. अरुण वर्मा, राकेश कुमार व मोहित बामोत्र की टीम ने मरीजों का चैकअप करने के बाद मुफ्त दवाइयां दीं। कैम्प में मरीजों को ऐनकें भी फ्री दी गईं। इसके अलावा बच्चों को स्टेशनरी भी वितरित की गई। कैम्प में 25 से अधिक गरीब बच्चों व उत्कृष्ट विद्यार्थियों को स्कूल बैग भी वितरित किए गए। कैम्प में लाला जगत नारायण धर्मशाला कमेटी द्वारा मरीजों को खाने की व्यवस्था और चायपान की भी व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर लाला जगत नारायण धर्मशाला के चेयरमैन अविनाश कपूर, प्रधान एम.डी. सभ्रवाल, महासचिव राजिन्द्र बेरी, कोषाध्यक्ष मनीष वर्मा, उपप्रधान राजेश विज, मैडीकल कैम्प के प्रबंध निदेशक तरसेम कपूर, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयकिशन सैनी, मनोरंजन कालिया, सुशील रिंकू, संजीव प्रभाकर व अन्य मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!