Una: पिकअप वाहन की चपेट में आया 5 साल का मासूम, गंभीर हालत में PGI रैफर

Edited By Vijay, Updated: 19 Oct, 2025 04:07 PM

child hit by pickup vehicle

अम्ब-ऊना राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित पक्का परोह में रविवार हुए सड़क हादसे में 5 वर्षीय प्रवासी बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कार्तिक पुत्र मनोज....

अम्ब (अश्विनी): अम्ब-ऊना राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित पक्का परोह में रविवार हुए सड़क हादसे में 5 वर्षीय प्रवासी बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कार्तिक पुत्र मनोज निवासी जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), अचानक सड़क पार करने के दौरान पिकअप की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया, लेकिन बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना संबंधी जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!