हिमाचल ने नफरत की मानसिकता को ठुकरा प्रगति और प्रेम को गले लगाया : राहुल गांधी

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Dec, 2022 02:12 PM

chief minister sukhu and agnihotri joined the bharat jodo yatra rajstan

हिमाचल प्रदेश के cm सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार को राहुल गांधी  के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए।

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के cm सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार को राहुल गांधी  के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 100 दिन पूरे हो गए हैं और यात्रा अब भी जारी है। इससे पहले सुबह चाय के लिए विराम के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमुख प्रतिभा सिंह, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह और राज्य के कुछ अन्य नवनिर्वाचित विधायक के साथ-साथ राज्य में कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला भी यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने लोगों से जुड़े मुद्दों को उजागर किया है। वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल ने नफरत की मानसिकता को ठुकरा कर प्रगति और प्रेम को गले लगाया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!