हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 व 12 दिसम्बर को बारिश-बर्फबारी की संभावना

Edited By Vijay, Updated: 06 Dec, 2019 09:50 PM

chance of rain snowfall in himachal on december 11 and 12

हिमाचल में एक बार फिर बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू होने से ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी सप्ताह प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 11 व 12 दिसम्बर को प्रदेश में कई जगह बारिश व बर्फबारी होगी।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में एक बार फिर बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू होने से ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी सप्ताह प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 11 व 12 दिसम्बर को प्रदेश में कई जगह बारिश व बर्फबारी होगी। इस दौरान शिमला शहर में भी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग व शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 10 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा जबकि 11 और 12 दिसम्बर को मैदानी व मध्यवर्ती इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं शिमला सहित उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फ  गिर सकती है।

उन्होंने कहा कि बारिश-बर्फबारी के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। केलांग शुक्रवार को राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम तापमान -9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा किन्नौर के कल्पा में -0.6 डिग्री, मनाली में -1 डिग्री, भुंतर में 1.3, सुंदरनगर में 2.3, चम्बा में 3.7, शिमला में 5.2, डल्हौजी में 5.5, कांगड़ा में 5.8, ऊना में 6, बिलासपुर में 7, हमीरपुर में 7.3, धर्मशाला में 7.4 और नाहन में 9.9 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!