चैतन्य शर्मा का गगरेट में स्वागत, जयराम बोले-कांग्रेस सरकार चंद दिनों की मेहमान

Edited By Vijay, Updated: 28 Mar, 2024 07:50 PM

chaitanya sharma welcomed in gagret jairam says about congress

भाजपा में शामिल होने के बाद करीब एक माह उपरांत गगरेट विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आगमन पर पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा का अम्ब बाजार से लेकर बड़ा तालाब भंजाल तक अलग-अलग स्थानों पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं व उनके समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया।

गगरेट/दौलतपुर चौक (हनीश/परमार): भाजपा में शामिल होने के बाद करीब एक माह उपरांत गगरेट विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आगमन पर पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा का अम्ब बाजार से लेकर बड़ा तालाब भंजाल तक अलग-अलग स्थानों पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं व उनके समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया। विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर पार्टी कार्यकर्त्ताओं को एकजुट बनाए रखने व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व नयना देवी विस क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पांवटा साहिब से पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व राज्य उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष रामकुमार, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया समेत कई भाजपा नेता विशेष रूप से स्वागत कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चंद दिनों का मेहमान करार दिया।

भाजपा का कसूर नहीं, कांग्रेस सरकार स्वयं में ढूंढे दोष 
जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल में ऐसे हालात बन गए हैं जिनकी कल्पना नहीं की जा सकती है। चुने हुए विधायकों को रात-दिन चैक किया जा रहा है कि विधायक कमरे के अंदर हैं या नहीं। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही नकारात्मक सोच के साथ काम करना शुरू किया था। सरकार बनी तो प्रदेश में खुले हुए और खोले गए करीब एक हजार से ज्यादा संस्थान बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोच और बदले की भावना से कार्य करने की संस्कृति ज्यादा देर तक नहीं चलती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जगह-जगह जाकर भाजपा पर षड्यंत्र करने के झूठे आरोप लगा रहे हैं लेकिन हर कोई जानता है कि इस नौबत तक पहुंचने के लिए किसी षड्यंत्र की जरूरत ही नहीं पड़ी। मुख्यमंत्री यह नहीं समझ पा रहे थे कि उनकी ही पार्टी के विधायक उनके खिलाफ विधानसभा में क्यों बोल रहे थे। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा को दोष देने से पहले इस बात को मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि आपका मंत्री 14 माह के अंदर मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के लिए विवश क्यों हो गया।

विदेश में पढ़ा हूं, होटल-चौपर मेरे लिए नए नहीं : चैतन्य
उधर, क्रॉस वोटिंग मामले के बाद पहली बार लगभग एक माह के उपरांत अपने विधानसभा क्षेत्र गगरेट पहुंचे चैतन्य शर्मा ने कहा कि हमें कहा गया कि हम होटलों में घूम रहे हैं। चौपर में आ-जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शायद यह भूल गए हैं कि मैं विदेश में पढ़ा हूं और चौपर या होटल मेरे लिए नए नहीं हैं। चैतन्य शर्मा ने इस अवसर पर राजेश ठाकुर का भी आभार जताया और कहा कि मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि इन्होंने मेरे लिए इतनी बड़ी कुर्बानी देते हुए आज जनसभा में खुले मन से मुझे अपना आशीर्वाद दिया है।

मैं पार्टी का सिपाही, टिकट आती-जाती रहती है : राजेश ठाकुर
पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के स्वागत के लिए अपने समर्थकों सहित कार्यक्रम में पहुंचे। चैतन्य शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए राजेश ठाकुर कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वोपरि है और पार्टी से बढ़कर कुछ नहीं। उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है। जिस जगह हमें कमल का फूल दिखाई देगा हम सब वहीं पर वोट करेंगे। चेहरा कोई भी हो लेकिन हम सब अपना वोट भाजपा को देंगे। हमारा संगठन सर्वोपरि है, पार्टी ने गगरेट का नेतृत्व जिसको दिया है हम उसके साथ हैं। हम प्रदेश और केन्द्र दोनों स्थानों पर सरकार बनाने जा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान जरूरी
जिला पार्षद सुशील कालिया ने कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है लेकिन कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की रीढ़ होते हैं लेकिन जब जब भी सत्ता में आने के बाद कार्यकर्त्ताओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है तब तब नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता मन बना चुकी है कि प्रदेश एवं केंद्र में भाजपा सरकार बनेगी। गगरेट से चैतन्य शर्मा एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर की जीत निश्चित है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!