HPU में जल्द बनेगा सैंट्रल स्टूडैंट्स प्लेसमैंट, विद्यार्थियों को मिलेगी यह खास सुविधा

Edited By Ekta, Updated: 29 Jul, 2018 04:05 PM

central student placement will be made soon in hpu

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) में शीघ्र सैंट्रल स्टूडैंट्स प्लेसमैंट सैल बनाया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इंटरनल क्वालिटी इंश्योरैंस सैल (आई.क्यू.ए.सी.) ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में शिक्षा ग्रहण...

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) में शीघ्र सैंट्रल स्टूडैंट्स प्लेसमैंट सैल बनाया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इंटरनल क्वालिटी इंश्योरैंस सैल (आई.क्यू.ए.सी.) ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को प्लेसमैंट प्राप्त करने के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए सैंट्रल स्टूडैंट्स प्लेसमैंट सैल का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया है। आई.क्यू.ए.सी. की हाल ही में हुई बैठक में स्टूडैंट्स प्लेसमैंट सैल स्थापित करने को लेकर चर्चा हुई थी और बैठक में सर्वसम्मति से प्लेसमैंट सैल को पुनर्गठित करने पर सहमति बन गई है। सहमति बनने के साथ ही अब इस सैल को स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। सैंट्रल स्टूडैंट्स प्लेसमैंट सैल को क्रियाशील करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। 


इसके अलावा सैल के लिए अलग से स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा इस सैल को क्रियाशील करने के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सामान्य बजट से राशि मुहैया करवाने को लेकर भी सहमति बनी है। विश्वविद्यालय के सामान्य बजट से स्टूडैंट्स प्लेसमैंट सैल के लिए 10 लाख रुपए आबंटित होंगे। सूत्रों के अनुसार इसमें से प्रारंभिक दौर में तुरंत 2 लाख रुपए स्टूडैंट्स प्लेसमैंट सैल के लिए जारी हो सकते हैं। बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कई विभागों के अपने प्लेसमैंट सैल भी चल रहे हैं और इन प्लेसमैंट सैल के जरिए विद्यार्थियों को प्लेसमैंट प्राप्त करने में मदद मिलेगी। अब जिन विभागों में अपने प्लेसमैंट सैल चल रहे हैं, वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सैंट्रल स्टूडैंट्स प्लेसमैंट सैल के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।


वित्त समिति व ई.सी. में लगेगी मोहर  
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सैंट्रल स्टूडैंट्स प्लेसमैंट सैल को क्रियाशील व पुनर्गठित करने के लिए विश्वविद्यालय के सामान्य बजट से 10 लाख रुपए जारी करने के लिए अब आगामी वित्त समिति व ई.सी. की बैठक में मंजूरी मिलेगी। ई.सी. से हरी झंडी मिलते ही इस सैल के लिए राशि जारी होगी, जिससे सैल को संचालित करने में मदद मिलेगी।


सैल में तैनात होगा स्टाफ, चलेगा प्लेसमैंट ड्राइव 
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्टूडैंट प्लेसमैंट सैल में स्टाफ की तैनाती भी होगी। विश्वविद्यालय के वर्तमान स्टाफ में से ही सैल के लिए तैनाती होगी। सैल के क्रियाशील होने पर प्लेसमैंट ड्राइव चलाई जाएगी। इससे विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को प्लेसमैंट हासिल करने में मदद मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!