हिमाचल में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में रिपीट होगी भाजपा सरकार : सुरेश भारद्वाज

Edited By Vijay, Updated: 01 Feb, 2022 05:17 PM

cabinet minister suresh bhardawaj in shimla

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश में भाजपा सरकार 2022 में रिपीट कर इतिहास बनाएगी। यह बात शिमला में कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रदेश सरकार के 4 सालों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनवाते हुए कही।

कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह भी रिपीट नहीं करवा पाए कभी सरकार
शिमला (वंदना):
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश में भाजपा सरकार 2022 में रिपीट कर इतिहास बनाएगी। यह बात शिमला में कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रदेश सरकार के 4 सालों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनवाते हुए कही। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए पिछले चार सालों में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि निश्चिततौर पर जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार रिपीट होगी क्योंकि सरकार ने जनता से किए अपने सभी वायदों को पूरा किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुरेश भारद्वाज ने कहा कि 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह भी कभी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को रिपीट नहीं कर पाए थे क्योंकि कांग्रेस में उनके अलावा कोई और नेता नहीं था लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में दोबारा से रिपीट होंगे।

समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रहीं सरकार की योजनाएं

कैबिनेट मंत्री ने सरकार की उपलिब्धयां गिनवाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत प्रदेश के 6.09 लाख सामाजिक सुरक्षा पैंशनर हैं सरकार ने वृद्धजनों के लिए बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पैंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को 80 से घटाकर 70 वर्ष किया है इसके तहत 70 वर्ष से अधिक 3 लाख 7 हजार वृद्धजनों को पैंशन प्रदान की जा रही है। इसके अलावा स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना के तहत 65-69 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। आईजीएमसी में ऑक्सीजन गैस प्लांट स्थापित किया गया, मेडिकल काॅलेज स्थापित किए गए हैं। प्रदेशभर में 46 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा ढेरों ऐसी योजनाओं चलाई गई हैं जो आम जनता, कर्मचारी, शिक्षकों व समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रही हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!