Edited By Vijay, Updated: 16 Jun, 2023 10:53 PM

हरियाणा के साथ सटे औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के खारी गांव में शुक्रवार को 2 गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 से 13 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर डंडों व पत्थरों से हमला किया गया।
कालाअम्ब (नाहन) (आशु): हरियाणा के साथ सटे औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के खारी गांव में शुक्रवार को 2 गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 से 13 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर डंडों व पत्थरों से हमला किया गया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक कालाअम्ब पुलिस थाना के एसएचओ सहित पुलिस बल गांव में मौके पर तैनात था। जानकारी के अनुसार पेयजल पाइप लाइन को बिछाने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ। इसके बाद एक गुट ने मिलकियती जमीन से रास्ता बंद कर दिया, जिसके चलते विवाद बढ़ गया। कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तबदील हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के 12-13 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को मेडिकल काॅलेज नाहन पहुंचाया गया।
घटनास्थल पर प्रदर्शन की वजह से भी माहौल तनावपूर्ण हो गया था। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण होते देख जिले के एएसपी सोमदत्त सहित प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। लोगों को काफी मशक्कत के बाद समझा कर देर शाम रास्ता खुलवाया गया। वहीं स्थिति को ध्यान में रखते हुए देर रात तक गांव में पुलिस बल तैनात था। कालाअम्ब पुलिस थाना के एसएचओ मोहर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर वह स्वयं मौजूद हैं और पुलिस बल तैनात है। स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here