Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2024 06:14 PM

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 5 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वह भाजपा कोर ग्रुप बैठक में भाग लेंगे, जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी।
शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 5 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वह भाजपा कोर ग्रुप बैठक में भाग लेंगे, जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी। डाॅ. राजीव बिंदल यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नड्डा 5 जनवरी को सुबह 9 बजे सोलन पहुंचेंगे तथा दोपहर बाद उनका होटल पीटरहॉफ शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि सोलन और शिमला में संसदीय क्षेत्र की जनता 5 राज्यों में भाजपा को जीत मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करेगी।
छत्तीसगढ़-राजस्थान में कांग्रेस की गारंटियां फेल, हिमाचल में भी हिसाब चुकता करेगी जनता
बिंदल ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की गारंटियां फेल हो गई हैं, जिस कारण उसे सत्ता से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश की जनता भी कांग्रेस सरकार का हिसाब चुकता करेगी। उन्होंने कहा कि 3 राज्यों में भाजपा की जीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इसके लिए प्रदेश पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया जाएगा।
भारत फिर से विश्व में ज्ञान और आध्यात्म क्षेत्र में अपना परचम फहराएगा
बिंदल ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण का सपना साकार होने से भारत फिर से विश्व में ज्ञान और आध्यात्म क्षेत्र में अपना परचम फहराएगा। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री का तिलिस्म इस बार भी नहीं टूटेगा, क्योंकि देश की जनता को उनके ऊपर भरोसा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here