Breaking

आपदा राहत राशि देने में भी भाई भतीजावाद कर रही कांग्रेस सरकार : राजीव बिंदल

Edited By Vijay, Updated: 03 Aug, 2023 07:37 PM

bjp state president rajeev bindal

विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर आपदा राहत राशि देने में भाई भतीजावाद का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल में मानसून सीजन में आपदा की वजह से जानमाल का भारी नुक्सान हुआ है।

शिमला (हैडली): विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर आपदा राहत राशि देने में भाई भतीजावाद का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल में मानसून सीजन में आपदा की वजह से जानमाल का भारी नुक्सान हुआ है। आपदा से सैंकड़ों लोग बेघर होने के साथ ही कई लोगों को जान तक से हाथ धोना पड़ा है, ऐसे में प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोगों को राहत देने की जगह राजनीतिक बयानबाजी कर रही है, जो इस आपदा की घड़ी में सही नहीं है। 

सड़कें खोलने में देरी से बर्बाद हो रही सेब की फसल 
राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र के सहयोग के बाद मुख्यमंत्री की तरफ से आभार का एक शब्द नहीं निकला है। आपदा के समय में दिल खुला रखकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिस तरह से व्यवहार कर रही है यह हिमाचल की जनता के साथ छल है। राजीव बिंदल ने कहा कि सड़कों को खोलने में देरी से सेब की फसल बर्बाद हो रही है। मुख्यमंत्री सेब बहुल क्षेत्रों में हुए नुक्सान का जायजा लेने तक नहीं गए हैं। उन्होंने कहा कि अब राजनीति को छोड़कर सेब, टमाटर जल्द मंडियों तक पहुंचे इसके लिए काम किया जाना चाहिए। 

इंटरनैट के जमाने में भी नकद बांटी जा रही राशि
राजीव बिंदल ने कहा कि जहां आज आधुनिकता के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बटन दबाते हैं तो देश के सभी किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि पहुंच जाती है। वहीं कांग्रेस के नेता इस आपदा की घड़ी में प्रभावितों को दी जाने वाली राहत राशि को नकद राशि बांट रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग कि यह राशि डीबीटी के माध्यम से व्यक्ति के खाते में सीधी जानी चाहिए।

300 सड़कें बंद, सेब सहित टमाटर, मटर की फसलें नहीं पहुंच रहीं मंडी 
राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार किसानों के साथ भी राजनीति कर रही है। सेब के विषय में किसान भाइयों को उलझा के रखा है, कभी सेब के कार्टन और वेट में। अब इस सरकार से सड़कें ही नहीं खुल रही हैं, हर जिले में लगभग 300 सड़कें बंद हैं और सेब, टमाटर, मटर की  सलें मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं। जिस समय फसलें पहुंचती हैं तो यकीनन किसानों को दाम कम मिलता है।

रिस्टोरेशन, रिहैबिलिटेशन और रिपेयर पर काम करे सरकार 
राजीव बिंदल ने कहा कि सरकार को 3 आर पर काम करना चाहिए रिस्टोरेशन, रिहैबिलिटेशन और रिपेयर। उन्होंने कहा कि अभी तक इन तीनों कार्यों में गति धीमी चल रही है और अगर प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करनी है तो इस 3 आर में तेजी लानी होगी। वर्तमान प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार का स्पष्ट शब्दों में धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहिए, क्योंकि पिछले दिनों ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संसद छोड़ प्रदेश में बाढ़ से नुक्सान का जायजा और बड़ी राहत भी प्रदान करके गए। 

कोर कमेटी सदस्य नियुक्त होने के बाद बिंदल से मिले रणधीर 
भाजपा के नवनियुक्त कोर कमेटी सदस्य एवं श्री नयनादेवी जी से विधायक रणधीर शर्मा ने भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल से मुलाकात की। उन्होंने कोर कमेटी में स्थान दिए जाने के लिए डाॅ. बिंदल का आभार भी जताया। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह-प्रभारी संजय टंडन के प्रति भी अपनी कृतज्ञता जताई।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!