सुक्खू के पक्ष में उतरे BJP MLA, बोले- सार्वजनिक होनी चाहिए विधायकों की संपत्ति (Video)

Edited By Ekta, Updated: 26 Aug, 2019 02:19 PM

पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं नादौन विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के द्वारा विधायकों की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किए जाने के मुद्दे पर हमीरपुर बीजेपी विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने भी समर्थन किया है। हमीरपुर में नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि विधायकों की...

हमीरपुर (अरविंद): पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं नादौन विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के द्वारा विधायकों की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किए जाने के मुद्दे पर हमीरपुर बीजेपी विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने भी समर्थन किया है। हमीरपुर में नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि विधायकों की संपत्ति सार्वजनिक होनी चाहिए और जल्द प्रदेश सरकार को इसमें काम करना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए यह कदम जल्द उठाने की जरूरत है। 

विधायक ने कहा कि विधायकों की संपत्ति को लेकर सारी बातें साफ होनी चाहिए, ताकि जनता को भी पता चल सके कि चुनावों से पहले विधायक के पास क्या था और बाद में संपत्ति कहां से आई। उल्लेखनीय है कि सुक्खू ने विधानसभा सत्र में भी विधायकों की संपत्ति सार्वजनिक पोर्टल पर होने की मांग की है, ताकि जन प्रतिनिधियों की सपंत्ति के बारे आम लोग जानकारी ले सके। वहीं इस मामले में बीजेपी विधायक भी सहमति जता रहे है जिस पर सरकार को अब कदम उठाना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!