Bilaspur: सड़क किनारे मिला बेसुध व्यक्ति, उपचार के दौरान मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2025 07:12 PM

bilaspur person unconscious death

गत रात को विधानसभा क्षेत्र श्री नयनादेवी के अंतर्गत टोबा में एक अज्ञात व्यक्ति सड़क के किनारे बेसुध हालत में पड़ा मिला था जिसे स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलैंस के माध्यम से सिविल अस्पताल घवांडल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी...

बिलासपुर (बंशीधर): गत रात को विधानसभा क्षेत्र श्री नयनादेवी के अंतर्गत टोबा में एक अज्ञात व्यक्ति सड़क के किनारे बेसुध हालत में पड़ा मिला था जिसे स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलैंस के माध्यम से सिविल अस्पताल घवांडल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। मौत के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद कोट कहलूर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना कोट कहलूर पुलिस द्वारा मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!