बिलासपुर गोलीकांड के विराेध में भाजपा ने निकाली रोष रैली, इन बड़े नेताओं ने लिया प्रदर्शन में भाग

Edited By Vijay, Updated: 22 Jun, 2024 05:34 PM

bilaspur firing incident

बिलासपुर नगर के चंगर सैक्टर में वीरवार को दिनदहाड़े घटे गोलीकांड व पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था के बिगड़ने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने शनिवार को बिलासपुर मेन मार्कीट में जोरदार प्रदर्शन किया और बिलासपुर बाजार में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और...

बिलासपुर (विशाल): बिलासपुर नगर के चंगर सैक्टर में वीरवार को दिनदहाड़े घटे गोलीकांड व पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था के बिगड़ने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने शनिवार को बिलासपुर मेन मार्कीट में जोरदार प्रदर्शन किया और बिलासपुर बाजार में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश सरकार गुंडागर्दी की घटनाओं और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाए। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाग लिया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने अपने संबोधनों में कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाएगी। इस दौरान भाजपा सदर मंडलाध्यक्ष हंसराज ठाकुर, जिला महासचिव नवीन शर्मा, मंडल महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, रोशन ठाकुर, नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष कमल गौतम, नगर पार्षद नीतू मिश्रा, रूप लाल ठाकुर, राजपाल सरीन, दिनेश कुमार, भुवनेश्वरी लुंबा पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान भी मौजूद रहे।
PunjabKesari

कांग्रेस के सत्ता में आने पर चरमराई प्रदेश में कानून व्यवस्था : रणधीर
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, तभी से पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कांग्रेस के नेता आपराधिक व असामाजिक तत्वों को निरंतर संरक्षण देते आ रहे हैं। बिलासपुर चंगर सैक्टर में घटा गोलीकांड इसका ताजा स्पष्ट उदाहरण है। इस गोलीकांड में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे की संलिप्तता पुलिस जांच में सामने आ चुकी है।

पूर्व विधायक के घर में रचा गया षड्यंत्र : त्रिलोक
विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि गोलीकांड की घटना के मुख्य आरोपी शूटर ने पहले पूर्व विधायक और उसके बाद उनके बेटे को फोन किया था। पूर्व विधायक को भी तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए क्योंकि बेटा तो एक प्यादा है। गोलीकांड का सारा षडयंत्र तो पूर्व विधायक के घर में रचा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन व प्रदेश सरकार बताए कि योजना के रचयिता पूर्व विधायक को क्यों गिरफ्तार नहीं किया जा रहा।

घुमारवीं में भी मिल रहा गुंडातत्वों को संरक्षण : राजेंद्र
पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा इस सरकार में पूरे प्रदेश में हत्याओं का दौर चल पड़ा है। घुमारवीं में भी इसी प्रकार गुंडातत्वों को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनता में दहशत का माहौल है। उन्होंने चेताया कि षड्यंत्रकारियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन बड़ा होगा जिसका सारा खमियाजा सुक्खू सरकार भुगतेगी।

कांग्रेस राज में हिमाचल में भी पैर पसार रहा अंडरवर्ल्ड : कटवाल
वहीं विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि अंडरवर्ल्ड की कहानियां पहले सुनते थे लेकिन अब इस अंडरवर्ल्ड की शुरूआत कांग्रेस राज में हिमाचल में भी हो गई है। उन्होंने कहा कि चिट्टे का अवैध नशा बेहद खराब है व यह सत्ता पक्ष के नेताओं के संरक्षण में प्रदेश में फैलता ही जा रहा है। इस पर लगाम लगाने की आवश्यकता है अन्यथा अगली पीढ़ी पूर्णतया बर्बाद हो जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!