Big Breaking : हिमाचल के हमीरपुर में सामने आए कोरोना के पांच नए मामले

Edited By prashant sharma, Updated: 18 May, 2020 05:47 PM

big breaking five new cases of corona revealed in hamirpur himachal

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों के संख्या अब लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार सोमवार को प्रदेश के हमीरपुर क्षेत्र से एक साथ पांच नए मामले सामने आए हैं।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों के संख्या अब लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार सोमवार को प्रदेश के हमीरपुर क्षेत्र से एक साथ पांच नए मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग मुंबई और दिल्ली से हिमाचल पहुंचे थे। इन मामलों में दो नादौन उपमंडल के गलोड और तीन सुजानपुर क्षेत्र से हैं। हमीरपुर में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा अब 15 हो गया है वहीं हिमाचल में यह आंकड़ा 85 तक पहुंच गया है। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या भी अब 38 हो गई है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 85 मामले सामने आए हैं। इसमें 44 मरीज ठीक हो चुके हैं। कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर में तीन की मौत हुई है। अभी 38 मामले एक्टिव हैं। हिमाचल में चार मई से कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ा है। इस दौरान करीब 43 मामले सामने आए हैं। यह मामले बाहरी राज्यों से लौटे और उनके संपर्क वालों के हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि हमीरपुर में कोरोना के एक साथ पांच मामले सामने आए हैं। इनमें नादौन की बूणी, गलोड़ की फाहल, गवारडू का एक और मझोल सुलतानी पंचायत के दो कोरोना पॉजिटिव है। 

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि जिला में पांच नए कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि हुई है। इन सभी के नमूने गत 16 मई को लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट आज दोपहर बाद प्राप्त हुई है। नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत नौंगी के चौकी राजपूतां गांव का 60 वर्षीय व्यक्ति 12 मई को मुंबई से वापस आया था और राजकीय प्राथमिक पाठशाला बूणीं में संस्थागत संगरोध में रखा गया था। दूसरा गलोड़ तहसील के खुंगल का 47 वर्षीय व्यक्ति 14 मई को मुंबई से लौटा था और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर में संस्थागत संगरोध सुविधा स्थल में रखा गया था। इसके साथ उसकी पत्नी एवं तीन बच्चे हैं। तीसरा टौणी देवी क्षेत्र के ग्वारड़ू गांव का 54 वर्षीय व्यक्ति 10 मई को मुंबई से लौटा था और घर पर ही संगरोध में था। वह टैक्सी चालक है। चौथी 50 वर्षीय महिला टौणी देवी क्षेत्र के रेड़ू पधर गांव की है और 14 मई को अपने वाहन से वापस लौटी है। पांचवा 20 वर्षीय युवक भी पधर गांव का ही है और उपरोक्त महिला का नजदीकी रिश्तेदार है। यह दोनों भी संस्थागत संगरोध सुविधा स्थल में ही रखे गए थे। इन सभी के अन्य प्राथमिक एवं द्वितियक सम्पर्कां के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित उपमंडलाधिकारियों (ना.) को इन क्षेत्रों को सील करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!