Hamirpur: ​शादी से वापस लौट रहे लोगों की कार पैरापिट से टकराई, 2 की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Nov, 2025 11:38 PM

bhota road accident 2 dead

सोमवार देर शाम हुए हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। हमीरपुर-शिमला हाईवे के ऊपर टियाले-दे-घट के पास एक कार पैरापिट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 5 लोग सवार थे।

भोटा (वर्मा): सोमवार देर शाम हुए हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। हमीरपुर-शिमला हाईवे के ऊपर टियाले-दे-घट के पास एक कार पैरापिट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 5 लोग सवार थे। जो एक विवाह समारोह में भाग लेकर चमनेड़ ग्राम से वापस धगोटा आ रहे थे लेकिन भोटा से 4 किलोमीटर दूर शिमला-पठानकोट हाईवे के टियाले-दे-घट के पास एक कार पैरापिट से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कार में बैठे लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों (3 महिला व 2 पुरुष) को तुरंत मैडीकल कालेज हमीरपुर भेजा गया। घायलों में दुनी चंद (90) व रघुवीर (70) निवासी अमनेड़ की मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!