Hamirpur: अनुराग ठाकुर ने पेश की सादगी की मिसाल, VIP रुतबा छाेड़ शादी में खुद परोसा खाना...आधी बची पानी की बाेतल भी ले गए साथ

Edited By Vijay, Updated: 08 Feb, 2026 07:46 PM

mp anurag thakur

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर अक्सर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन नादौन विधानसभा क्षेत्र में एक पुराने कार्यकर्ता के घर आयोजित शादी समारोह में उन्होंने जो मिसाल पेश की, उसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

हमीरपुर (राजीव): सांसद अनुराग सिंह ठाकुर अक्सर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन नादौन विधानसभा क्षेत्र में एक पुराने कार्यकर्ता के घर आयोजित शादी समारोह में उन्होंने जो मिसाल पेश की, उसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। समारोह में स्टैंडिंग अरेंजमैंट (खड़े होकर खाने की व्यवस्था) थी। अनुराग ठाकुर ने किसी वीआईपी प्रोटोकॉल का इंतजार नहीं किया और खुद अपनी थाली उठाकर खाना लिया। जब उनकी थाली में दाल खत्म हुई, तो वे खुद वेटर के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वेटर को एक महत्वपूर्ण सीख देते हुए कहा कि स्टैंडिंग व्यवस्था में मेहमानों को खुद खाना लेने देना चाहिए, ताकि वे अपनी जरूरत के अनुसार ही भोजन लें और अन्न की बर्बादी न हो।

बची हुई पानी की बोतल जेब में रखी
हैरानी और प्रशंसा की बात तब रही जब अनुराग ठाकुर ने खाना खाने के बाद अपनी आधी बची हुई पानी की बोतल को फैंका नहीं, बल्कि उसे अपनी जेब में डालकर साथ ले गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि कभी भी खाने को जूठा न छोड़ें और पानी को व्यर्थ न बहाएं।

कार्यकर्ताओं और जनता में चर्चा का विषय
सांसद के इन संस्कारों और अनुशासन को देखकर वहां मौजूद लोग काफी प्रभावित नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक बड़े पद पर होने के बावजूद जमीन से जुड़े रहना और संसाधनों की बचत का संदेश देना वाकई प्रेरणादायक है। अनुराग ठाकुर ने इस छोटे से व्यवहार से यह स्पष्ट कर दिया कि संस्कारों का पालन केवल बातों में नहीं, बल्कि आचरण में होना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!