Edited By Kuldeep, Updated: 17 May, 2025 10:26 PM

भवारना थाना के अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ दुराचार के आरोप में राजेश नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार यह युवक नाबालिग लड़की को जालंधर ले गया और वहां इस घिनौने काम को अंजाम दिया।
भवारना (अतुल): भवारना थाना के अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ दुराचार के आरोप में राजेश नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार यह युवक नाबालिग लड़की को जालंधर ले गया और वहां इस घिनौने काम को अंजाम दिया। लड़की ने यह बात अपने परिजनों को बताई। भवारना थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। भवारना थाना के कार्यकारी प्रभारी राम स्वरूप ने कहा कि जालंधर के राजेश को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।