खेताें में काम करने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, बेटे व कुत्ते ने ऐसे बचाई जान

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 21 May, 2021 05:47 PM

bear attacked by a person who went to work in fields

जिले की सराहण पंचायत में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर उपचार चल रहा है। ज्ञानो कुमार (48) पुत्र माधो राम निवासी चैणी (साहू) शुक्रवार सुबह करीब साढ़े...

चम्बा (सुशील): जिले की सराहण पंचायत में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर उपचार चल रहा है। ज्ञानो कुमार (48) पुत्र माधो राम निवासी चैणी (साहू) शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे अपने बेटे के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित खेतों में काम करने के लिए पहुंचा। आचानक कहीं से भालू आ गया और उस पर हमला कर दिया।

भालू के हमले से व्यक्ति के हाथ व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। उसके बेटे ने बताया कि उनके साथ कुत्ता भी था। उसने शोर मचाया और कुत्ते की मद्द से कड़ी मशक्कत के बाद भालू को वहां से खदेड़ा। इसके बाद परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा ले आए। यहां पर उक्त व्यक्ति उपचारधीन है। मैडीकल कॉलेज के एम.एस. डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि व्यक्ति का उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!