Edited By Kuldeep, Updated: 29 Aug, 2022 05:27 PM

सी.एच.सी. बाथरी में एक अज्ञात युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बनीखेत (दर्शन): सी.एच.सी. बाथरी में एक अज्ञात युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सोमवार सुबह सी.एच.सी. बनीखेत में उपचाराधीन युवक की मौत होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सा रिकार्ड हासिल करने पर पाया गया कि युवक की उम्र करीब 19 साल है और नाम बाबा बताया है। इसके अलावा उसकी पहचान संबंधी कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं मिला है। डी.एस.पी. डल्हौजी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। शव को शवगृह में रखा गया है तथा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।