Kullu: 15 वर्षीय लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Sep, 2025 05:38 PM

bajora girl noose suicide

नेपाली मूल की एक लड़की ने बजौरा के समीप कलैहली में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया है।

बजौरा (कृष्ण): नेपाली मूल की एक लड़की ने बजौरा के समीप कलैहली में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार कलैहली में लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना भुंतर थाना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस की टीम मौके पर गई और लड़की के शव को फंदे से उतारा। मृतक लड़की की पहचान सपना उम्र 15 वर्ष, पुत्री दीपक निवासी झाझरकोट तेलगम नेपाल के रूप में हुई है। लड़की के माता-पिता ने घटना पर कोई शक आदि जाहिर नहीं किया है। एएसपी संजीव चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!