Baddi Air Pollution: बद्दी की हवा हुई 'जहरीली, प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड, AQI 222 पार

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Apr, 2026 12:52 PM

baddi s air turns  toxic  pollution shatters records aqi crosses 222

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ गया है। हालिया आंकड़ों ने बद्दी क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बद्दी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 222 दर्ज किया गया है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ गया है। हालिया आंकड़ों ने बद्दी क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बद्दी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 222 दर्ज किया गया है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। इसके साथ ही पांवटा साहिब 123 AQI के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, पर्यटन नगरी मनाली में हवा सबसे साफ रही, जहाँ सूचकांक मात्र 30 दर्ज किया गया।

प्रदूषण बढ़ने के मुख्य कारण

बद्दी में इस धुंध और प्रदूषण के पीछे केवल कारखाने ही जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि कई स्थानीय कारण भी सामने आए हैं। वर्तमान में गेहूं की कटाई और थ्रैशिंग का सीजन चल रहा है, जिससे भारी मात्रा में धूल हवा में मिल रही है। शहर की टूटी सड़कों के कारण वाहनों के गुजरने पर उड़ने वाली धूल एक बड़ी समस्या बन गई है। खुले वाहनों में निर्माण सामग्री ले जाने से भी धूल का स्तर बढ़ा है। फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं लगातार हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है।

प्रशासनिक कार्रवाई

प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग के अधिशासी अभियंता अभय परमार के अनुसार, धूल को नियंत्रित करने के लिए सड़कों की मरम्मत करने और अन्य जरूरी कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!