हिमाचल में भाजपा अपनी ताकत से बनाएगी सरकार : अविनाश राय खन्ना

Edited By Vijay, Updated: 18 Nov, 2022 07:43 PM

avinash rai khanna

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि राज्य में भाजपा अपनी ताकत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता में आने के सपने देख सकती है। उन्होंने कहा कि 8 दिसम्बर को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो उस समय भाजपा को पूर्ण...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि राज्य में भाजपा अपनी ताकत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता में आने के सपने देख सकती है। उन्होंने कहा कि 8 दिसम्बर को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो उस समय भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले रिवाज बदलने का जो संकल्प लिया था, वह पूरा होगा। अविनाश राय खन्ना ने यहां जारी बयान में कहा कि राज्य में विकास कार्य तेज गति से हुआ है, ऐसे में भाजपा इस बार सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल रहा है तथा चुनाव के दौरान भाजपा की जनसभाओं में भारी जन समर्थन देखने को मिला है। 

भाजपा का सत्ता में वापसी का रास्ता साफ
खन्ना ने कहा कि भाजपा ने घर-घर चुनाव प्रचार किया है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है, जिससे भाजपा का सत्ता में वापसी का रास्ता साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भी भाजपा ने फिर से सरकार बनाकर इतिहास रचा है।

कांग्रेस ने ओपीएस के मुद्दे पर जनता को भटकाया
अविनाश राय खन्ना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ओपीएस के मुद्दे पर जनता को भटकाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और कर्मचारी जानते हैं कि कांग्रेस सरकारों ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी पुरानी पैंशन की घोषणा की थी, जिस पर कोई अमल नहीं हुआ।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!