अटल टनल मार्ग पर धुंधी के पास हिमस्खलन, एक घंटा बंद रहा यातायात

Edited By Vijay, Updated: 27 Mar, 2022 08:06 PM

avalanche near dhundhi on atal tunnel road

मनाली से अटल टनल की ओर धुंधी के समीप हिमस्खलन हो गया, जिससे मार्ग एक घंटा बंद रहा। बताया जा रहा है कि जिस समय हिमस्खलन हुआ उस समय कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। इसके चलते कोई हादसा पेश नहीं आया है। वहीं हिमस्खलन होने का पता चलते ही बीआरओ की...

मनाली (ब्यूरो): मनाली से अटल टनल की ओर धुंधी के समीप हिमस्खलन हो गया, जिससे मार्ग एक घंटा बंद रहा। बताया जा रहा है कि जिस समय हिमस्खलन हुआ उस समय कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। इसके चलते कोई हादसा पेश नहीं आया है। वहीं हिमस्खलन होने का पता चलते ही बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची और सड़क को बहाल किया। बता दें कि पिछले कुछ समय से सोलंगनाला व अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हिमस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। गत दिनों लाहौल के पर्यटन स्थल सिस्सू के पास जबकि मनाली की ओर अटल टनल के समीप हुए हिमस्खलन से पर्यटक वाहन चपेट में आ गया था। एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि लगातार हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसके चलते उन्होंने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की बात कही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!