लाहौल के दारचा व तांदी पुल के समीप हिमस्खलन, मनाली-केलांग मार्ग अवरुद्ध

Edited By Vijay, Updated: 07 Feb, 2022 08:49 PM

avalanche near darcha and tandi bridge of lahaul

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के दारचा सहित तांदी पुल के समीप हिमस्खलन होने से मनाली-केलांग मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बीआरओ सड़क बहाली में जुटा हुआ है। गत दिनों हुए भारी हिमपात के बाद लाहौल घाटी में जगह-जगह हिमस्खलन हो रहे हैं। 3 दिन पहले भी जिस्पा के...

मनाली (ब्यूरो): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के दारचा सहित तांदी पुल के समीप हिमस्खलन होने से मनाली-केलांग मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बीआरओ सड़क बहाली में जुटा हुआ है। गत दिनों हुए भारी हिमपात के बाद लाहौल घाटी में जगह-जगह हिमस्खलन हो रहे हैं। 3 दिन पहले भी जिस्पा के सामने पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ था। रक्षा भू भाग अनुसंधान द्वारा हिमस्खलन की चेतावनी देने के बाद कुल्लू व लाहौल-स्पीति प्रशासन सतर्क हैं। ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में 3-4 फुट बर्फ  जमा हो गई है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर पंचायत प्रतिनिधियों, होटल व होम स्टे संचालकों, ट्रैकरों व गैर-सरकारी संगठनों को सतर्क रहने को कहा है। डीसी लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि सोमवार को दारचा के समीप व तांदी पुल के समीप छुरपुक में हिमस्खलन हुआ है, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जिले में पिछले 2 दिनों में भारी हिमपात हुआ है, जिससे हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। डीजीआरई ने भी जिले के विभिन्न स्थानों पर हिमस्खलन की आशंका जताई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!