असम व उत्तराखंड सरकार ने हिमाचल आपदा राहत कोष में दिया 15 करोड़ का अंशदान

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2023 08:58 PM

assam and uttarakhand government contribute rs 15 crore to himachal

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए असम सरकार ने आपदा राहत कोष में 10 करोड़ रुपए का अंशदान किया है। इस राशि का चैक यहां असम के वन मंत्री चंद्रमोहन पटोवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए असम सरकार ने आपदा राहत कोष में 10 करोड़ रुपए का अंशदान किया है। इस राशि का चैक यहां असम के वन मंत्री चंद्रमोहन पटोवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस मदद के लिए असम सरकार का आभार जताया। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है। उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इसके अतिरिक्त फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भवानी सिंह पठानिया ने आपदा राहत कोष में 1 लाख रुपए तथा जसवां-प्रागपुर से कांग्रेस नेता सुरिंद्र मनकोटिया ने 1 लाख रुपए का चैक भेंट किया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और सीपीएस आशीष बुटेल इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!