कांगड़ा के लाल का कमाल: 10वीं में 97% और 12वीं में 93%, अब मर्चेंट नेवी में अफसर बनकर बढ़ाई हिमाचल की शान

Edited By Vijay, Updated: 25 Dec, 2025 01:06 PM

aryan kumar chaudhary

जिला कांगड़ा की तहसील बड़ोह के अंतर्गत आने वाले गांव सुन्ही टीका (पंडोल) के होनहार बेटे आर्यन कुमार चौधरी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से भारतीय मर्चेंट नेवी में उच्च पद हासिल कर अपने गांव और प्रदेश का मान बढ़ाया है।

कांगड़ा: जिला कांगड़ा की तहसील बड़ोह के अंतर्गत आने वाले गांव सुन्ही टीका (पंडोल) के होनहार बेटे आर्यन कुमार चौधरी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से भारतीय मर्चेंट नेवी में उच्च पद हासिल कर अपने गांव और प्रदेश का मान बढ़ाया है। आर्यन की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

वार्ड नंबर-6 निवासी आर्यन ने अपनी स्कूली शिक्षा हिमालयन स्कूल नगरोटा बगवां से पूरी की है। वह पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहे हैं। आर्यन ने 10वीं कक्षा में 97.76 प्रतिशत और 12वीं कक्षा (नॉन-मेडिकल) में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

आर्यन का सपना शुरू से ही भारतीय मर्चेंट नेवी के जरिए देश की सेवा करने का था। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने वर्ष 2024 में प्रवेश परीक्षा दी। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र स्थित जीईआईएमएस में कड़े साक्षात्कार और मेडिकल जांच की प्रक्रिया को पार किया। मैरिट सूची के सभी मानदंडों को पूरा करने के बाद उन्होंने जनवरी, 2025 में डीएनएस कैडेट के रूप में प्रशिक्षण शुरू किया।

आर्यन ने देहरादून स्थित एनडीए और मुंबई में अपनी ट्रेनिंग व पढ़ाई पूरी की। एक वर्ष की कठिन यात्रा और परिश्रम के बाद अंततः 19 दिसम्बर को उन्होंने जीईआईएमएस से स्नातक की उपाधि हासिल की और भारतीय मर्चेंट नेवी में एक प्रतिष्ठित पद प्राप्त किया।

अपनी इस शानदार सफलता पर आर्यन चौधरी का कहना है कि मर्चेंट नेवी में जाना उनकी बचपन की इच्छा थी। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता प्रदीप कुमार चौधरी एवं माता सपना कुमारी चौधरी, दादा स्वर्गीय गिरधारी लाल, दादी माया देवी और अपने स्कूल के शिक्षकों को दिया है। आर्यन की इस उपलब्धि से उनके परिवार और समूचे बड़ोह क्षेत्र का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!