एक और सड़क हादसे ने ले ली तीन युवकों की जान

Edited By prashant sharma, Updated: 01 Apr, 2021 11:51 AM

another road accident took the lives of three youths

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक और सड़क हादसे ने तीन युवकों की जान ले ली। शिमला के कुमारसैन में हुए सड़क हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना कुमारसैन के तहत बड़ागांव सड़क पर एक गाड़ी (सीएच 01 बीवी 7879)...

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक और सड़क हादसे ने तीन युवकों की जान ले ली। शिमला के कुमारसैन में हुए सड़क हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना कुमारसैन के तहत बड़ागांव सड़क पर एक गाड़ी (सीएच 01 बीवी 7879) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। मृतकों की पहचान हिमांशु (17) पुत्र देवराज गांव कन्ना भरेड़ी कुमारसैन, आदित्य वर्मा (22) गांव निरमंड और देवराज (21) गांव बायाल जिला कुल्लू के रूप में हुई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को सड़क तक पहुंचाया। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!