Edited By Vijay, Updated: 21 Oct, 2022 06:58 PM

चिंतपूर्णी गोलीकांड में संलिप्त एक और आरोपी को देहरा पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गोलीकांड के 3 आरोपियों को पहले ही एक स्थानीय व्यक्ति ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
चिंतपूर्णी (सुनील): चिंतपूर्णी गोलीकांड में संलिप्त एक और आरोपी को देहरा पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गोलीकांड के 3 आरोपियों को पहले ही एक स्थानीय व्यक्ति ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। 4 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई 2 पिस्टलें भी बरामद की गई हैं। इसके अलावा घटना को अंजाम देने के बाद जिस गाड़ी में उक्त लोग फरार हुए थे, उस गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। विशाल वर्मा ने कहा कि 2 अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने बताया कि गोलीकांड के 3 आरोपियों का 27 अक्तूबर तक कोर्ट ने रिमांड दिया है। उन्होंने बताया कि इस गोलीकांड में 9 आरोपी संलिप्त पाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले थे जो चिंतपूर्णी के आसपास दुकानों में कार्य करते थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here