Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2025 10:48 PM

देवभूमि आनी की कमाद पंचायत के तहत कुफरी धार शोंचा मेला देवी माता प्रकोट एवं देवताओं गडूमी नाग, देवताओं सराजपाल के सान्निध्य में मनाया गया।
आनी (ब्यूरो): देवभूमि आनी की कमाद पंचायत के तहत कुफरी धार शोंचा मेला देवी माता प्रकोट एवं देवताओं गडूमी नाग, देवताओं सराजपाल के सान्निध्य में मनाया गया। मेला कमेटी ने देवी-देवताओं का स्वागत किया। स्थानीय प्रधान रीमा ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला मंडल सराली, कमाद व डगसारी ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। देवभूमि बंजार क्षेत्र की कनिशिका व प्रिया ने डांस कर मेले में धूम मचाई। प्रधान ने कहा कि गांव के मेले हमारी पहचान हैं। आनी क्षेत्र की प्रसिद्ध देवी दुर्गा माता प्रकोट के प्रति क्षेत्र की जनता अपार आस्था रखती है।
मेला कमेटी ने मुख्यातिथि एवं उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया। इसके अलावा देवी माता प्रकोट के कारदार कर्म चंद, देवता-देवताओं के कारदार शेर सिंह, कोहिला, देवताओं गडूमी नाग के कारदार लीला चंद को सम्मानित किया गया। कमाद क्षेत्र में भारी बारिश होने के बावजूद भी देवी-देवताओं का भव्य मिलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मेले में आए प्रतिभागी महिला मंडल व देवी-देवताओं के देवलू बारिश का आनंद लेते रहे हैं। इस अवसर पर मेला कमेटी के रफ्तार सिंह, अजय व दीवान आदि शामिल रहे।