Mandi: एसिड अटैक में 50 प्रतिशत झुलसी महिला की हालत गंभीर, PGI चंडीगढ़ रैफर

Edited By Vijay, Updated: 16 Nov, 2025 06:57 PM

acid attack victim s condition critical referred to pgi

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए भयावह एसिड अटैक की शिकार महिला ममता की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बनी हुई है। संक्रमण बढ़ने और सांस लेने में गंभीर परेशानी के बाद उन्हें एम्स बिलासपुर से बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

मंडी (रजनीश): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए भयावह एसिड अटैक की शिकार महिला ममता की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बनी हुई है। संक्रमण बढ़ने और सांस लेने में गंभीर परेशानी के बाद उन्हें एम्स बिलासपुर से बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। महिला करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गई है, जिसमें उसके चेहरे और पीठ पर गहरी जलन के घाव हैं। वहीं, पुलिस ने इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले महिला के पति नंद लाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। 

बता दें कि मंडी शहर के सैण मोहल्ले में शनिवार देर शाम को नंद लाल ने अपनी पत्नी ममता पर घर में तेजाब फैंक दिया। तेजाब फैंकने के बाद उसने ममता काे मकान की दूसरी मंजिल से नीचे फैंक दिया था। दाेंनों के बीच में पारिवारिक विवाद चल रहा था। उधर, एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि आरोपी नंद लाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। महिला पर एडिस फैंकने के बाद जो शेष रह गया था उसे कब्जे में ले लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!